भाजपा 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच, कांग्रेस का अभियान हास्यास्पद – चौहान  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कांग्रेस के मेरा विकास का हिसाब दो कैंपेन को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि भाजपा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच हैं और उनका भरपूर आशीर्वाद जीत के रूप में मिलने वाला है। लेकिन चुनाव प्रचार के समय, अभियान शुरू करने वाली कांग्रेस को विपक्ष के धर्म का निर्वहन करते हुए योगदान भी स्पष्ट करना चाहिए। 

मीडिया से बातचीत में चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि इन 10 सालों में देश बहुत बदल गया है, लेकिन कांग्रेस की नकारतमक सोच और देश विरोधी मानसिकता नही बदली है। क्योंकि इस पूरे एक दशक में मोदी सरकार की परफॉर्मेंस ही थी जिसके आधार पर वह दोबारा पहले से अधिक बहुमत से चुनकर आए। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में एवं निर्वाचन संस्थाओं में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज हासिल की। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक शर्मनाक हार के रिकॉर्ड बनाने वाली कांग्रेस अब झूठे एवं बेबुनियादी मुद्दों पर आधारित फर्जी अभियान एवं आंदोलनों का रिकॉर्ड भी बनाने जा रही है।  उन्होंने कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि हिसाब तो कांग्रेस को देना चाहिए कि पिछले छह माह में डेढ़ दर्जन से अधिक आंदोलन की घोषणा करने के बाद उन आंदोलनों का क्या हुआ। सभी कैंपेन, अभियान सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रहे और कुछ को जनता ने नकार कर बंद करने पर मजबूर कर दिया। अब जब चुनाव प्रचार चल रहा है और उन्हें जनता के मध्य अपनी रणनीति और भावी योजना के साथ पहुंचना चाहिए, तो भी वे अभियानों की घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं। साथ ही उन्हे इनकम टैक्स को अपने अपने उम्मीदवारों के खातों का, ईडी के नोटिसों और न्यायालय में चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों का हिसाब देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें 👉  धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

चौहान ने कहा कि प्रदेश और देश की महान जनता ने मोदी जी को 400 पार के साथ तीसरी बार देश की कमान सौंपने का मन बना लिया है। भाजपा की बात है तो पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार साल दर साल लगातार अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखती आई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हमारे 5 साल के विकास कार्यों के आधार पर जनता ने 60 फीसदी से अधिक मत देकर हमे पास किया था। ठीक उसी तरह एक बार फिर मोदी सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जन कल्याण योजनाओं को लेकर हम जनता के मध्य हैं। जिस तरह का उत्साह एवं माहौल नजर आ रहा है उसको देखते हुए, पहले से अधिक 75 फीसदी मत पाकर हमारा डिक्टेंसन प्राप्त करना तय है। उन्होंने कहा 2014 के बाद से देश के आधारभूत ढांचागत सुविधाओं में रिकॉर्ड सुधार हुए हैं। आज रेल, सड़क, हवाई यातायात कनेक्टिविटी में चौगुनी रफ्तार आई है, साथ ही देश चांद तक जा पहुंचा है। मोदी सरकार में घर घर नल से जल और बिजली पहुंच रही है, प्रत्येक गरीब के भोजन और चूल्हे के सिलेंडर की चिंता हो कर रहे हैं, सरकारी नौकरियां पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक रूप से प्रमाणपत्र के साथ सम्मान के साथ दी जा रही हैं । वहीं मुद्रा लोन, स्टार्टअप, विश्वकर्मा, स्वानिधि योजना एवं आजीविका की तमाम योजनाओं के माध्यम से आज देश के युवाओं का भविष्य संवर रहा है । नारी शक्ति वंदना अधिनियम से  मातृशक्ति को लोकसभा एवं विधानसभा में 30 फीसदी आरक्षण दिया गया, तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाकर अल्पसंख्यक बहनों को शताब्दियों से हो रहे अन्याय से मुक्ति दिलाई। धारा 370 हटाकर कश्मीर को अलगाववाद की भावना से आजाद कर सशक्त भारत का संकल्प सार्थक किया और CAA लागू कर पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को देश में संरक्षण देकर पूर्वजों के फर्ज को पूरा किया गया। इन सब के साथ मोदी सरकार के नेतृत्व में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर 500 वर्ष का इंतजार समाप्त किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP is among the public with 10 years report card bjp news Congress's campaign is ridiculous - Chauhan dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

टाटा सूमो की टक्कर से जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -District Panchayat member’s husband dies after being hit by a Tata Sumo खबर सच है संवाददाता  रुद्रप्रयाग। यहां शुक्रवार भारत सेवाश्रम-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य के पति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More