देहरादून। देहरादून के चकराता में भाजपा नेता बचना शर्मा और उनके पति पर ग्रामीण को जूते-चप्पलों से पीटने व एक अन्य मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए। बचना शर्मा भाजपा की क्वांसी मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं।
चकराता के थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने कहा कि विरेंद्र भट्ट निवासी ग्राम लाखामंडल ने तहरीर देकर बताया कि आठ अक्तूबर को क्षेत्र के शिव मंदिर परिसर में ग्रामसभा की बैठक चल रही थी। इसमें बचना शर्मा और उनके पति ओमप्रकाश भी थे। विरेंद्र का आरोप है कि बैठक में जैसे ही उन्होंने अपनी बात रखी तो बचना शर्मा और ओमप्रकाश आगबबूला हो गए और दोनों ने उसके साथ मारपीट की एवं जिंदा जलाने की धमकी दी। उनका यह भी आरोप है कि शाम को वह पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो बचना देवी व ओमप्रकाश भी वहां पहुंच गए।दोनों ने चौकी के बाहर उसके साथ जूते-चप्पलों से मारपीट की।एक अन्य मामले में खुशीराम गौड़ निवासी लाखामंडल ने पुलिस को तहरीर दी। इस में उन्होंने आरोप लगाया कि बचना शर्मा ने उनकी बेटी व परिवार के लिए सोशल मीडिया एकाउन्ट पर अभद्र टिप्पणी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]