बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने मांगा अपने समर्थन में बोट  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज चुनाव प्रचार अभियान अपने वार्ड 43 आरटीओ रोड में नुक्कड़ सभा से करते हुए हट गार्डन में पुरातन कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम मुख्य बाजार क्षेत्र में जन संपर्क के साथ वार्ड 13 राजपुरा एवं 14टनकपुर रोड में नुक्कड़ सभा के साथ पूरा किया। इस दौरान स्वयं के वार्ड में सभा होने के चलते भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय निवासियों ने उनका फूलमालाओं से भाजपा संगठन के द्वारा मेयर प्रत्याशी बनाए जाने पर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया । 
 
गजराज सिंह बिष्ट ने नुक्कड़ सभा में मौजूद अपने वार्ड 43 की जनता को संबोधित करते हुए कहा नगर निगम हल्द्वानी का क्षेत्रफल एवं मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे बड़े वार्ड होने के नाते हमको सबसे बड़ी जीत की शुरुआत अपने ही वार्ड से करनी है। चुनाव मै जरूर लड़ रहा हूं लेकिन महापौर मेरे क्षेत्र की जनता बन रही है। भीषण ठंड में आप घरों से निकल कर मेरे लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं यह ऋण में समय आने पर सूद समेत क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर चुकाऊंगा। 
 
मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने दोपहर के वक्त हल्द्वानी मुख्य बाजार में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों संग जन सम्पर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। मुख्य बाजार क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों ने उनको फूलमाला, अंगवस्त्र एवं शॉल ओढ़ाकर भरपूर समर्थन दिया।गजराज सिंह बिष्ट ने व्यापारी भाईयों को आश्वस्त करते हुए कहा हल्द्वानी नगर निगम का महापौर रहते हुए उनको अपना कारोबार बिना किसी डर बिना किसी भय के करने की उनकी गारंटी आज से ही है। ओके होटल से शुरू हुआ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के जनसंपर्क ने सदर बाजार, बर्तन बाजार, साहूकारा लाइन, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, मंगल पड़ाव क्षेत्र के व्यापारियों से उनका पुरजोर समर्थन मांगा। 
 
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से विधायक बंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, नवीन वर्मा, अमरजीत सिंह चड्डा,  हुकुम सिंह कुंवर, रूपेंद्र नागर, विवेक कश्यप, राजीव जायसवाल, गोपाल भट्ट पंडित जी, राजीव अग्रवाल, पंकज कपूर, साकेत अग्रवाल, तरुण बंसल, विंदेश गुप्ता, प्रताप बिष्ट, अनिल कपूर डब्बू, दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, महेश शर्मा, मोहन पाठक, शशांक रावत, समीर आर्य, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश आर्य, प्रकाश हरबोला, मोहन पाल, शांति भट्ट, अलका जीना, कल्पना बोरा, रेणु टंडन, अमिता अग्रवाल समेत सैकड़ों व्यापारी जन सम्पर्क में शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: after touring the market area asked for a boat in his support BJP mayor candidate Gajraj BJP mayor candidate Gajraj Bisht Haldwani market area Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More
उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More