भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में किया युवाओं से सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान करियर, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य को लेकर युवाओं ने सवाल किए और सुझाव रखे।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का मंच दिया है। कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में रोजगार और कारोबार की नई संभावनाएं खुल रही हैं। उत्तराखंड के युवाओं की ऊर्जा को प्रदेश के विकास से जोड़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य में स्थानीय रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन और कौशल विकास के अवसर बढ़ाकर पलायन की चुनौती से निपटा जा सकता है। नवीन ने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने और राजनीति व सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ‘पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, दोनों उत्तराखंड के काम आएं’ है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया तेज करते हुए अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

धामी ने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार, स्टार्टअप, होम स्टे, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। खेलों के क्षेत्र में भी राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक पदक जीते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन, स्थानीय उत्पाद, विज्ञान, नवाचार, एआई, रोबोटिक्स और नई तकनीकों में युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी दी जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट समेत जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 'Yuva Samvad' (Youth Dialogue) program held in Haldwani BJP National President Nitin Navin BJP National President Nitin Navin and Chief Minister Dhami engaged in a direct dialogue with the youth at the 'Yuva Samvad' (Youth Dialogue) program held in Haldwani Chief Minister Pushkar Singh Dhami Devbhoomi News direct interaction with the youth Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं से सीधा संवाद हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More