भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा गांधी के अहिंसा के विचारों से मिला राज्य

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गांधी जयंती पर उनके आदर्शों को याद कर, राज्य निर्माण शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा गांधी जी के अहिंसावादी सिद्धांत ही थे कि राज्य आंदोलनकारियों ने प्राण न्यौछावर कर दिए लेकिन हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना अपना योगदान सुनिश्चित करना ही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने आज गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा और कलेक्ट्रेट एवं मुजफ्फरनगर ( रामपुर तिराहे ) स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, गांधी जी के विचार एवं सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं, जिसे दुनिया ने भी स्वीकार किया है। इसे और अधिक प्रामाणिकता से साबित करने का काम किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जो विश्व के शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को एक साथ गांधी जी के श्रद्धांजलि स्थल पर लेकर गए। उन्होंने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, उनके जय जवान जय किसान के विचार ने ही देश को जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर चलने की प्रेरणा दी है। इस अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए भट्ट ने कहा, हम सभी उनके योगदान के आजीवन ऋणी और उनके सपनो के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के प्रति कृत संकल्पित हैं। विगत दो दशकों में राज्य ने आधारभूत ढांचागत समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं रोजमर्रा के तमाम क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त की है लेकिन हमें अब 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए और अधिक क्षमता से जुटना है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य इस दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ गया है, ऐसे में प्रत्येक राज्यवासी से हमे उम्मीद है कि वे सभी इस मिशन में अपना योगदान देकर आंदोलनकारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने में सहभागी बनेंगे। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP State President Bhatt paid tribute to the martyrs dehradun news said the state got its name from Gandhi's ideas of non-violence Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More