इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी –  प्रियांक खरगे  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने शनिवार को बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक आंतरिक सर्वेक्षण की मानें तो भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में 200 सीट भी नहीं जीत पाएगी। इस दौरान खरगे ने सूखा राहत मांगने के लिए केंद्र को प्रस्ताव सौंपने में कर्नाटक सरकार की ओर से देरी किये जाने वाले बयान को लेकर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर ‘‘झूठ बोलने’’ का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता खरगे ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार भारतीय जनता पार्टी को इस बार 200 सीट भी नहीं मिलेगी। संघ यह कह रहा है। राज्य में वे 8 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएंगे। वे कैसे जीतेंगे, जब (भाजपा में) 14-15 सीट पर आंतरिक लड़ाई है।’’ बता दें कि भाजपा का लक्ष्य इस लोकसभा चुनाव में देश में 370 सीट जीतने का है जबकि पार्टी का दावा है कि देश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 400 सीट जीतेगी। वहीं कर्नाटक में भाजपा का लक्ष्य लोकसभा की सभी 28 सीट जीतने का है। खरगे ने आगे कहा, ‘‘वे (भाजपा के कुछ नेता) कह रहे हैं कि भाजपा (राज्य में) एक परिवार के कारण प्रदूषित है। वे कह रहे हैं कि वे भाजपा के मूल स्वरूप को फिर से कायम करना चाहते हैं। क्या हम (कांग्रेस) ऐसा कह रहे हैं। नहीं वे (भाजपा के नेता) ऐसा बोल रहे हैं। वे यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा में बसनगौड़ा पाटिल यतनाल, सी टी रवि, अनंतकुमार हेगड़े, ईश्वरप्पा जैसे हिंदुत्ववादी नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। वे आपस में लड़ रहे हैं, और कांग्रेस ने यह स्थिति पैदा नहीं की है।’’

शाह को बताया गलत सूचना मंत्री

कर्नाटक सरकार में मंत्री खरगे ने इस दौरान अमित शाह पर कर्नाटक को सूखा राहत के विषय में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें ‘गलत सूचना मंत्री’ होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘क्या (राहत की मांग करते हुए) मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री के साथ बैठक झूठ है? क्या आईएमसीटी (अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम) का यहां आना और सर्वेक्षण करना और रिपोर्ट प्रस्तुत करना झूठ है? क्या उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बैठक करना और लिखित रूप से कर्नाटक के सूखा प्रबंधन प्रयासों की प्रशंसा करना झूठ है? यह क्या है, अमित शाह इतना झूठ क्यों बोल रहे हैं।’’

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP will not be able to win even 200 seats in this Lok Sabha election - Priyank Kharge Loksbha election new delhi news Priyank Kharge Minister in Karnataka Government

More Stories

दिल्ली

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में शामिल हुए सीएम धामी, कहा औद्योगिक विकास और निवेश के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा उत्तराखंड 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नई दिल्ली में चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में सम्मिलित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों व विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि चैम्बर ने बीते 120 […]

Read More
दिल्ली

दशहरे से पूर्व बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। त्योहारों के मौसम की शुरुआत में आम लोगों को गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर झटका लगा है। बुधवार 1 अक्टूबर 2025 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू उपयोग वाले 14 किलो के […]

Read More
दिल्ली

दो या ज्यादा मतदाता सूचियों में नाम वाले उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव लड़ने की अनुमति पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग पर लगाया दो लाख का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता   नई दिल्ली। उतराखंड चुनाव आयोग को दो या ज्यादा मतदाता सूचियों में नाम वाले उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव लड़ने की अनुमति देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले में दखल देने से […]

Read More