भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ थाने में सौंपी तहरीर

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत व दर्जनों कार्यकताओं के साथ कालाढूंगी थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए हिन्दुत्व का अपमान करने वाले खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की।

कालाढूंगी थाने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने तहरीर सौप कर कांग्रेस और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर हिंदुत्व के अपमान पर रोष प्रगट किया। विकास ने कहा की पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी लिखी गई एक पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ नामक किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से किये जाने से हिंदुओ की भावनाएं आहत हुई है। किताब के पेज नंबर 113 में (वहां अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से चिढ़ कर )हिंदुत्व का अपमान कर आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठनो से हिंदुत्व की तुलना करते है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही : अनियमितताओं पर पांच प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कर दवा विक्रय पर रोक  

विकास ने कहा की सलमान खुर्शीद पहले भी इस तरह की बातों से हिन्दू धर्म का अपमान करते रहे है। सीएए के खिलाफ भी उन्होंने देश और हिन्दू विरोधी बयान दे कर देश मे दंगे करवाये थे।
विकास ने थाना अध्य्क्ष से कांग्रेस और सलमान खुर्शीद पर आईपीसी की धारा-153ए, 505ए, 505(1), 505(2) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। कहा की सलमान खुर्शीद को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाये। मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी ने कहा की अब चुनावों के मध्यनजर भावनाएं भड़काए जाने का कार्य कांग्रेस की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है, जिस से देश मे दंगे हो और वोटों का धुव्रीकरण हो जो की कांग्रेस का पूर्व का चरित्र है। भाजपा नेता गोपाल बुडलाकोटी ने कहा की कभी यह कांग्रेस के नेता हिन्दुत्व का अपमान करते है तो कभी आतंकवादी गिरोहों के लोगो को भटका हुआ नागरिक बताते है और आतंकवाद को बढ़ावा देते है और सरकार सेना आतंकवाद के खिलाफ कारवाही करते है तो ये उस कार्यवाही पर प्रश्नचिन्ह लगते है जैसे सर्जिकल स्ट्राइक और बटला हाउस इनकाउंटर पर कांग्रेस ने प्रश्नचिन्ह लगाए जब की बटला हाउस में हमारे उत्तराखंड के इंस्पेक्टर मोहन शर्मा की शहादत हुई थी जिस पर कांग्रेस ने इसको फर्जी इनकाउंटर कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और सड़के बाधित, चारधाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक 

इस दौरान पी एस बोरा , विक्रम जंतवाल , भगवान कुमाटिया , जसविंदर सिंह , कविता वालिया , कैलाश बुडलाकोटी , श्याम दत्त लखोली , दीनू सती , सुच्चा सिंह , संजू वालिया , मनोहर चौहान उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More
उत्तराखण्ड

अफसरशाही में बड़ा फेरबदल : कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ), सहायक नगर आयुक्तों, उप नगर आयुक्तों और अन्य अधिकारियों का […]

Read More