बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25वर्ष पूरे होने तथा हल्द्वानी के रामलीला मैदान से जुड़े कथित शुद्धीकरण विवाद को लेकर दो राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। 

बैठक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, महामंत्री तथा विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण और दलितों की उपेक्षा की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रतीक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनेका आह्वान किया।

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज युवा रोजगार मांगने वाले के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य दलित नेताओं के सम्मान के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड में सड़क, बिजली, पानी और संपर्क सुविधाओं के विस्तार को डबल इंजन सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने चारधाम सड़क परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कार्यसमिति के दूसरे प्रस्ताव में हल्द्वानी के रामलीला मैदान से जुड़े कथित शुद्धीकरण विवाद को लेकर कांग्रेस के रुख की आलोचना की गई।भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मामलेको राजनीतिक रंग देकर सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने सामाजिक समरसता बनाए रखने और जातिगत भेदभाव के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

कार्यसमिति में धामी सरकार की समान नागरिक संहिता, सख्त भू-कानून, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसलों को भी उपलब्धियों के रूप में रखा गया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 में दोबारा सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 2027 Masterplan 2027 मास्टरप्लान attack on Congress bet on development-nationalism bjp news BJP's 2027 Masterplan! Betting on development and nationalism while targeting Congress over the Ramlila Maidan controversy; Uttarakhand News Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad political news Ramlila Maidan controversy उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पर वार बीजेपी न्यूज राजनीतिक समाचार रामलीला मैदान विवाद विकास-राष्ट्रवाद पर दांव हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More