भाजपा का नमो एप के जरिये अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोङने के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने अब नमो एप के जरिये पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोङने के लिए माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू कर दिया है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी कुमाऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला हल्द्वानी विधानसभा, कालाढूगी विधानसभा व लालकुआ विधानसभा की बैठक सम्पन्न हुई।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर कहा ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जनांदोलन के रूप में आगे बढ़ाने को 

जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2022 तक भारतीय जनता पार्टी का माइक्रो डोनेशन अभियान चल रहा है, जिसमे नमो एप के माध्यम से 5.50,100 एवम् 1000 रूपए तक की राशि का सहयोग कर सकते हैं। प्रदेश महामन्त्री सुरेश भट्ट ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी हमने पूर्व में ऐसे कई अभियानों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से सफल बनाया है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीड़ की हड्डी है जिस कार्यकर्ता की मेहनत से पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हुई। जिला संयोजक कैलाश भगत ने बैठक में उपस्थित सभी जनो को नमो एप के माध्यम से कैसे माइक्रा डोनेशन होगा उसके विषय में विस्तार से बताया। बैठक में प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लालकुआ विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More