त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : “हर बूथ मज़बूत” अभियान के तहत भाजपा की तैयारी शुरू  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बूथ स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने “हर बूथ मज़बूत” अभियान के तहत प्रदेश के 12 जिलों में बूथ एजेंटों की नियुक्ति और प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा का लक्ष्य है कि पंचायत चुनाव में संगठन की पकड़ बूथ स्तर तक मजबूत हो, जिससे हर क्षेत्र में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

भाजपा जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिएगए हैं कि हर पंचायत के प्रत्येक बूथ पर विश्वसनीय और सक्रिय कार्यकर्ता को बतौर एजेंट नियुक्त किया जाए। ये बूथ एजेंट मतदाता सूची से लेकर मतदान केंद्र पर निगरानी, और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में जिला प्रभारी, मंडल प्रभारी और IT सेल से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें बूथवार डेटा एनालिसिस और माइक्रो-प्लानिंग पर जोर दिया गया। भाजपा ने यह भी निर्देश दिया है कि पंचायत स्तर पर WhatsApp ग्रुप के ज़रिए हर बूथ की दैनिक गतिविधि की रिपोर्टिंग हो। पार्टी ने जुलाई के पहले सप्ताह से बूथ एजेंटों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की है, जिसमें उन्हें मतदान प्रक्रिया, EVM की जानकारी, मतदाता सूची विश्लेषण और विपक्षी रणनीतियों से निपटने के गुर सिखाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि पंचायत चुनाव केवल स्थानीय निकाय चुनाव नहीं, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव की ज़मीनी नींव है। इसी दृष्टिकोण से संगठन ने बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चौहान ने कहा “पंचायत चुनाव हमारे लिए संगठन विस्तार का अवसर है। हमारा प्रयास है कि हर बूथ पर समर्पित कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया में भाग लें और आम मतदाता तक भाजपा की नीति-नीयत पहुंचाएं।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Every Booth is Strong" campaign “हर बूथ मज़बूत” अभियान bjp news dehradun news Three-tier Panchayat elections: BJP begins preparations under the "Every Booth is Strong" campaign uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज भाजपा न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More