उत्तराखंड में 16 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान एवं जनकल्याण कार्यक्रम: महेंद्र भट्ट 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

महेंद्र भट्ट के अनुसार उत्तराखंड में यह अभियान 16 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में सोमवार को कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में किए गए कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी। पार्टी संगठन के स्तर पर मंडल और बूथ तक कार्यक्रमों को पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही कहा कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन भी है। इसी को देखते हुए उत्तराखंड में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत एक दिन पहले करने का निर्णय लियागया है।17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती भी है। इस अवसर पर श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के सम्मान एवं सेवा से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भट्ट ने बताया कि 9 सितंबर को हल्द्वानी में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति में संगठन से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने के लिए संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: 9 सितंबर सुनवाई से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट  

प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी,जिला सोशल मीडिया संयोजक नितिन राणा, जिला प्रभारी विवेक सक्सैना, मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश सह संयोजक भुवन जोशी  व दायित्वधारी दिनेश आर्य  मौजूद थे।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 16 सितंबर से शुरू bjp news BJP state president Mahendra Bhatt BJP's 'Seva Sankalp Abhiyan' (Service Pledge Campaign) and public welfare program to begin in Uttarakhand on September 16: Mahendra Bhatt | Uttarakhand News evbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad political news Public Welfare Program Seva Sankalp Abhiyan Starting September 16 उत्तराखण्ड न्यूज जनकल्याण कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भाजपा समाचार राजनीतिक समाचार सेवा संकल्प अभियान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण किए जानेके मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 व 299 और एससी/एसटी एक्ट की […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में विभाग के इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ […]

Read More
उत्तराखण्ड

08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल/अल्मोड़ा । भारी वाहनों/यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन हेतु जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में तथा वर्तमान मानसूनी परिस्थितियों के दृष्टिगत अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के कि.मी.-56 एवं क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर भारी वाहनों/यात्री वाहनों के […]

Read More