2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में प्रदेशपदाधिकारियों,जिलाध्यक्षों और कोर कमेटी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 10 सितंबर को हल्द्वानी में होगी, जबकि इससे एक दिन पहले 9 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इन बैठकों में शामिल होकर संगठन की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे। चुनावी वर्ष से पहले होने वाली इस बैठक को पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

कार्यक्रम के तहत 9 सितंबर को दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। शाम पांच बजे वे राज्य पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे राज्य कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

10सितंबर को सुबह 10बजे नितिन नवीन हल्द्वानी में सेवा संकल्प अभियान की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पूर्व सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। पूर्व सैनिकों के साथ संवाद को भी भाजपा के आगामी चुनावी कार्यक्रमों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी का फोकस विभिन्न वर्गों तक संगठन की पहुंच और संपर्क को मजबूत करने पर रहेगा।

हल्द्वानी के कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्रपुर जाएंगे। यहां दोपहर 2:45 बजे वे पंजाबी गौरव सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी पंजाबी समाज के साथ संवाद और संपर्क को मजबूत करने का प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

भाजपा संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।माना जा रहा है कि नितिन नवीन का दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश संगठन की तैयारियों को नई दिशा देने के साथ कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा भर सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 2027 assembly elections 2027 विधानसभा चुनाव BJP National President bjp news BJP's strategy conclave in Haldwani BJP's strategy conclave in Haldwani ahead of the 2027 elections; National General Secretary Nitin Navin to take charge Devbhoomi News Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Nitin Navin to take charge.    उत्तराखण्ड न्यूज uttarakhand news नितिन नवीन संभालेंगे कमान बीजेपी न्यूज राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में BJP का महामंथन

More Stories

उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश का ऑरेंज अलर्ट : शनिवार (कल) 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 5 सितंबर 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित […]

Read More