देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने भ्रष्टाचार- रिश्वतखोरी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है, शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने हरिद्वार में कार्रवाई करते हुए खंडशिक्षा अधिकारी, बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को उस समय की गई, जब आरोपी अधिकारी पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार की मान्यता से जुड़े औपबंधिक नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था।
मामले में सह अभियुक्त के रूप में मुकेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक मंगोलपुर, श्यामपुरा, हरिद्वार का नाम भी सामने आया है, जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]