काशीपुर में 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव बरामद, मौत की गुत्थी में कई सवाल   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
काशीपुर। रामनगर रोड पर सड़क किनारे शुक्रवार को 18 वर्षीय छात्रा का खून से सना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
मृतका की पहचान श्यामपुरम, डिफेंस कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कांति पुत्री गुच्ची झा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उनका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और लंबे समय से काशीपुर में रह रहा है। कांति ने इसी वर्ष पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी की थी।
 
शव की हालत और उस पर मिले खून के निशानों ने मामले को गंभीर बना दिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर छात्रा की मौत से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
 
युवक से संपर्क को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
 
परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में रम्पुरा निवासी जॉनी नाम के युवक का जिक्र किया है। मृतका की मां बिंदुल देवी का आरोप है कि करीब छह महीने पहले जॉनी ने कांति से संपर्क किया था। आरोप है कि युवक ने उसे मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने और करियर बनाने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ गया।
 
परिजनों के अनुसार युवक के संपर्क में आने के बाद घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। वहीं, 5 जुलाई को कांति के जन्मदिन के मौके पर भी युवक से संपर्क को लेकर घर में कहासुनी होने की बात सामने आई है। हालांकि छात्रा की मौत में उक्त युवक की कोई भूमिका है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है और यह पुलिस जांच का विषय है।
 
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। कांति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह रामनगर रोड तक कैसे पहुंची और उसकी मौत के पीछे क्या वजह रही—इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 18-year-old student found dead in Kashipur blood-soaked body Blood-stained body of 18-year-old female student found in Kashipur; mystery surrounding death raises several questions crime news Devbhoomi News Hindi News kashipur news many questions mystery of death News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More