नाले में पड़ा मिला पिकअप चालक का शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां सोमवार (आज) सुबह नाले के पास चालक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजधानी दून के विकास नगर कोतवाली क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ क्षेत्र में एक होटल के पास नाले में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान सुनील (35) के रूप में हुई। सुनील कालसी कोतवाली क्षेत्र के रिखाड़ गांव का रहने वाला था और पिकअप वाहन चलाता था।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

पुलिस के मुताबिक, शव नाले में मुंह के बल गिरा हुआ था और सिर के पीछे चोट के निशान भी मिले हैं। घटनास्थल के पास ही मृतक का पिकअप वाहन खड़ा मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि सुनील लघुशंका के लिए वाहन से बाहर निकला होगा और इसी दौरान संभवत: पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस हादसे समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report body found in drain body sent for postmortem crime news dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad pickup driver's body Pickup driver's body found in drain police sent for postmortem uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More