पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड, मैदानी क्षेत्रों में मौसम विभाग का कोल्ड डे अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड में शीतलहर और कोहरा के साथ शुष्क मौसम के बीच पहाड़ से लेकर मैदान तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन शुष्क मौसम के बीच ठंड से राहत के आसार के आसार नहीं है। उत्तराखंड में शीत लहर, कोहरे और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के मैदानी जिलों में कोल्ड डे चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के चेतावनी की दृष्टिगत शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के बच्चों की 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है वहीं हरिद्वार जिले में भी आज कक्षा 1 से लेकर 8 तक के बच्चों की स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। जिसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bone-chilling cold from mountains to plains cold day alert from weather department in plain areas dehradun news Uttarakhand Weather Update Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More