चलती बस के उड़ गए दोनों पिछले टायर : क्या परिवहन विभाग की फिटनेस जांच सिर्फ फाइलों और कागजों तक ही सीमित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी। यहां नयागांव के पास काशीपुर-रामनगर-कालाढूंगी होते हुए नैनीताल जा रही निजी यात्री बस (यूके 04 पीए 0532) के चलते-चलते पीछे के दोनों टायर निकल गए। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को नियंत्रित कर लिया, अन्यथा कुछ ही दूरी बाद शुरू होने वाले पहाड़ी मार्ग पर यह घटना हुई होती तो परिणाम बेहद दर्दनाक हो सकते थे। बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने इसे अपनी “दूसरी जिंदगी” बताया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

हर वर्ष परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाने, फिटनेस जांच और सुरक्षा मानकों का दावा करता है। लेकिन नयागांव की यह घटना बड़ा सवाल खड़ा करती है कि क्या परिवहन विभाग की फिटनेस जांच सिर्फ फाइलों और कागजों तक सीमित रह गई है? यदि एक यात्री बस की ऐसी स्थिति है, तो पहाड़ों में रोजाना दौड़ रही अन्य बसों की वास्तविक हालत क्या होगी, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित बस की फिटनेस किसने और किन परिस्थितियों में पास की, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। साथ ही सभी यात्री बसों की विशेष तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था जाग सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Both rear tires Both rear tires of moving bus blown off: Is fitness check of transport department limited to files and papers only Devbhoomi News Hindi News Kaladhungi news Moving bus nainital news News from the hills News From the Pahad uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More