फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी पाने का आरोपी बिजनौर से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की फर्जी अंकतालिकाएं और शैक्षणिक दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल करने की कोशिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कई फर्जी अंकतालिकाएं, कूटरचित दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जय सिंह चौहान ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया कि कासिफ कलीम और उसके अन्य साथियों ने विश्वविद्यालय के नाम, अंकतालिकाओं, डिग्री प्रारूप, विश्वविद्यालय की मोहरों और अधिकारियों केफर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर नकली शैक्षणिक दस्तावेज तैयार किए और उन्हें असली बताकर विभिन्न स्थानों पर उपयोग किया। शिकायत के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए आरोपी के ठिकानों और गतिविधियों का पता लगाया।लगातार सूचना संकलन और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश के नगीना (जिला बिजनौर) में दबिश देकर नामजद आरोपी कासिफ कलीम (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पहले डीएवी (पीजी) कॉलेज, देहरादून से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन परीक्षा में असफल होने के बाद नौकरी पाने और खुद को योग्य दिखाने केलिए फर्जी अंकतालिकाएं और अन्य शैक्षणिक दस्तावेज तैयार करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क की भी गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accused arrested from Bijnor Accused of finding job with fake mark sheet arrested from Bijnor Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Srinagar Garhwal News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More