दो करोड़ रुपये कीमत की अवैध हेरोइन के साथ पंजाब निवासी तस्कर पुलिस की गिरफ्त में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत की 980 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने लाठरदेवा अंडरपास के पास कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 6 जुलाई को कोतवाली गंगनहर पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में पन्नी में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरविन्दर सिंह (38 वर्ष), पुत्र दलवीर सिंह, निवासी ग्राम नारली थाना खालड़ा, जिला तरणतारण (पंजाब) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन खरीदकर रुड़की में बेचने के उद्देश्य से लाया था। पुलिस अब उससे मिली जानकारी के आधार पर हेरोइन की सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य तस्करों और पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

पुलिस का कहना है कि जिले में नशातस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, तेजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, अशोक तिवारी, कांस्टेबल देवेश सिंह, नितिन कुमार, प्रभाकर, रवि कुमार एवं संतोष कुमार शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Hindi News illegal heroin worth Rs 2 crore Illegal heroin worth Rs 2 crore In News from the hills News From the Pahad police arrested Punjab resident smuggler arrested with illegal heroin worth Rs 2 crore Punjab-based smuggler Roorkee News uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More