चकराता जा रहे पर्यटकों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की मौके पर हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। चकराता जा रहे पर्यटकों की एक कार साहिया क्वानू मोटर मार्ग पर रविवार की देर, शाम ग्राम भेवना के पास ढाई सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार मेरठ निवासी ऋषभ और शैंकी की मौके पर मौत हो गई जबकि जिला बिजनौर के निवासी विशु, भुवन व प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ मृतकों के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

घटनाक्रम के मुताबिक, चकराता के मोईला टॉप जा रहे पांच युवकों की कार ग्राम भेवना के पास अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए पुलिस, एसडीआरएफ व राजस्व प्रशासन को घटना की सूचना दी। साथ ही उन्होंने 108 को भी मौके पर बुलवा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग के कर्मचारी-अधिकारियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकालकर साहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

दुर्घटना में घायल ग्राम शिवाला कला जनपद बिजनौर निवासी विशु, ग्राम नूरपुर जिला बिजनौर निवासी भुवन और ग्राम किरतपुर जनपद बिजनौर निवासी प्रशांत को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना में जान गंवाने वाले मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शैंकी व ऋषभ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Car falls into deep ditch Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad two people die in car Two persons killed when car falls into deep ditch uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More