रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर 52 लोगो को गिरफ्तार एवं 10 युवतियों को किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां पुलिस ने एक लग्जरी रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मौके से 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेपाल, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की 10 युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट परिसर में बिना लाइसेंस बार संचालित होने का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार कुछ समय से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। पुलिस जैसे ही रिसॉर्ट पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान कई कमरों से लोग आपत्तिजनक परिस्थितियों में मिले, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट से पार्षद राजेंद्र जीना को बड़ी राहत, सदस्यता रद्द करने के आदेश पर अंतरिम रोक 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसॉर्ट में कथित देह व्यापार के साथ-साथ बिना वैध लाइसेंस के बार का संचालन भी किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में शराब, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसे जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने जिले में तीन निरीक्षकों के बदले दायित्व 

फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआती कार्रवाई है और जांच आगे बढ़ने के साथ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 10 girls rescued 52 people arrested Devbhoomi News Hindi News Luxury resort in Ramnagar News from the hills News From the Pahad Police arrest 52 people and rescue 10 girls at Luxury Resort in Ramnagar 52 people arrested police expose sex racket ramnagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More