फर्जी वसीयत तैयार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति और मुआवजा हड़पने के सात आरोपियों सहित चकबंदी कार्यालय एवं न्यायालय में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फर्जी वसीयत तैयार कर करोड़ों रुपये की संपत्ति और मुआवजा हड़पने के आरोप में सात नामजद आरोपियों के साथ वर्ष 2005-06 के दौरान किच्छा चकबंदी कार्यालय एवं न्यायालय में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्राम सिरसा फार्म, बहेड़ी निवासी मानवेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, किच्छा के समक्ष दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की न्यायिक सेवाओं में कार्यरत रहे और वरिष्ठ निबंधक, उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

आरोप है कि न्यायिक दायित्वों के कारण वह अपने पिता की बहेड़ी और किच्छा स्थित कृषि, आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की देखभाल अपने छोटे भाई यक्षेंद्र सिंह के माध्यम से कराते थे। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनके पिता नरेंद्र सिंह की किच्छा में दो राजमार्गों पर स्थित भूमि को कई हिस्सों में विभाजित कर अधिकांश भूमि का अंतरण कर दिया गया। आरोप है कि किच्छा चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से उनके पिता के नाम से कूटरचित (फर्जी) अपंजीकृत वसीयत तैयार कर करोड़ों रुपये का मुआवजा हड़प लिया गया। कहा कि सितंबर 2004 से फरवरी 2005 में मृत्यु तक उनके पिता डायलिसिस पर थे।23 नवंबर 2004 को उनके द्वारा अपंजीकृत वसीयत करना संभव नहीं था। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुरजीत सिंह पुत्र नंदन सिंह, सिमरजीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी किच्छा, विनोद कुमार पुत्र बालमुकंद निवासी रुद्रपुर, रमन कुमार पुत्र मदन मोहन निवासी खुशी एन्क्लेव, रुद्रपुर, भजन लाल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी किच्छा, प्रमोद सिंह पुत्र राममूर्ति सिंह निवासी शुगरफैक्ट्री, किच्छा और यक्षेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिरसा फार्म, बहेड़ी के अलावा वर्ष 2005-06 के दौरान चकबंदी कार्यालय एवं न्यायालय में तैनात संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Case filed Case filed against officers and employees posted in Chakbandi office and court with seven charges of grabbing property and compensation worth crores of rupees by preparing fake wills Devbhoomi News Fake will Hindi News Kichcha news News from the hills News From the Pahad officers-employees posted in Chakbandi office and court property and compensation of crores of rupees seven accused udham singh nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More