प्रेमिका द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने जहर खाकर दी जान, कार में मिला मृत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां जिला मुख्यालय के समीप उजेली क्षेत्रांतर्गत एक युवक का शव कार में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि युवक प्रेमिका से मिलने नैनीताल से उत्तरकाशी आया था। प्रेमिका किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के उजेली क्षेत्र स्थित पार्क में खड़ी एक कार में संदिग्ध अवस्था में युवक पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। युवक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान भूपेश चंद्र बहुगुणा निवासी ओखल कांडा नैनीताल के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार भूपेश के मोबाइल पर एक फोन आया था, जिसने स्वयं को भूपेश का भाई सूरज बताया और कहा कि भूपेश का उत्तरकाशी में किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और हाल में ही उत्तरकाशी में स्थानांतरण हुआ है। अपनी प्रेमिका से मिलने वह नैनीताल से उत्तरकाशी आया था लेकिन युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने जहर खा लिया। यह जानकारी भूपेश ने उसे बुधवार रात्रि करीब 11 बजे दी थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृत भूपेश के शव का पंचनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Boyfriend dies by consuming poison after girlfriend refuses to marry found dead in car Uttarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More