भाई ने सौंपी तहरीर कहा, सेल्फी लेते नहीं धक्का देने से गिरी थी खाई में, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास सौड़पानी में बीती 2 अगस्त को देवप्रयाग के सौड़पानी के पास एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गयी थी। मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि महिला सेल्फी लेते वक्त पहाड़ी से नीचे गिर गयी थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लगातार 2 दिन तक राहत कार्य करके बमुश्किल महिला का शव खाई से निकाला था। 

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ऋषिकेश मार्ग पर सौड़पाणी में मंगलवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे मुरादाबाद निवासी सैनी दंपति कुछ देर के लिए रुके थे। पुलिस के अनुसार पति राहुल सैनी जहां पहाड़ी की ओर खड़ा था, वहीं उनकी 27 वर्षीय पत्नी प्रियंका सड़क किनारे सेल्फी लेनी लगी। जहां संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरी। अब इस मामले मे नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई गौरव कुमार ने टिहरी पुलिस को 5 अगस्त को सौंपी तहरीर मे यह कहा था कि उसकी बहन की हत्या उसके जीजा राहुल द्वारा की गई है। गौरव ने बताया कि उसकी बहन ने राहुल से 7 जुलाई को शादी की थी इसका राहुल के परिजन विरोध कर रहे थे। शादी के बाद राहुल द्वारा प्रियंका पर दहेज के दबाव बना रहा था और इस कारण प्रियंका मानसिक तनाव से ग्रसित थी। इस दौरान दोनों केदारनाथ घूमने आए तो यही राहुल ने प्रियंका को मारने की साजिश रची। साजिश के तहत सुनसान जगह देख राहुल ने प्रियंका को खाई में धकेल दिए जिससे उसकी मौत हो गयी। मामले मे पुलिस द्वारा आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ तहकीकात शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Brother submitted Tahrir said that he had fallen in the ditch due to pushing for not taking a selfie tehri news the police arrested the husband Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More