बुलेट सवार नवविवाहित पति-पत्नी को डीसीएम से मारी टक्कर, पति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की के झबरेड़ा में बुलेट से जा रहे नवविवाहित पति-पत्नी को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार जयकिशन (29) निवासी बेहड़की सैदाबाद अपनी पत्नी के साथ बुलेट से झबरेड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह साबतवाली स्थित गेट के पास पहुंचे तो तेज गति से जा रहे छोटे डीसीएम वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका पाकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों की सूचना किसी राहगीर ने झबरेड़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां पर चिकित्सको ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

बताया जा रहा है कि जयकिशन की पत्नी को करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।जय किशन की शादी पिछले माह 11जुलाई को लक्सर क्षेत्र के महमदपुर गांव में हुई थी।  हादसे की खबर सुनते ही सिविल अस्पताल रुड़की में रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। झबरेड़ा पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से वाहन चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bullet riding newly married couple hit by DCM haridwar news husband dies husband dies in accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डीसीएम से मारी टक्कर दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में पति की मौत बुलेट सवार नवविवाहित पति-पत्नी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More