नशा जो सर पे चढ़ा हंगामा हो गया

ख़बर शेयर करें -


नशे में टल्ली लड़कियों की दबंगई! कार से उतर धमकाने के साथ ही तोड़ डाला ई रिक्शे का शीशा  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बेहद प्रचलित सॉंग है कि

सुनो कल रात की कहानी,

पी ली मैं रेड वाइन पुरानी,

लाख रोका था यारों ने के ना कर तू मनमानी।”

संस्कारो के साथ जो सुनने और देखने को मिलेगा उसी को तो युवा वर्ग फॉलो करेगा। हमने सोचा कि हम अपनी नई पीढ़ी को क्या दे रहें है। सहूलियत और सुविधा के नाम पर सिर्फ पैसा और रुतबा। तो फिर ऐसा सामान्य ही है कि ‘नशा जो सर पे चढ़ा हंगामा हो गया‘। यह खबर फिल्मी नहीं, वरन शहर की सुर्खियां है। यहां नशे में धुत युवतियों ने हिंदी फिल्म के अंदाज में ने जमकर हंगामा काट डाला। पुलिस पहुंचती उससे पहले युवतियां फुर्र हो गई। हालांकि शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र में कुछ युवतियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा काटा। नशेड़ी युवतियां यहीं नही रुके, इसके बाद सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा तोड़ दिया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बनभुलपुरा पुलिस को तहरीर देते हुए ताज मस्जिद, नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने बताया कि रविवार रात मोहल्ले में एक कार तेज गति से आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। इस दौरान कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे। इसके बाद उन्होंने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर चली गईं। इसके कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो अन्य महिलाएं भी आईं और हंगामा किया। एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे को हाथ मारकर तोड़ दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bullying of drunken girls got down from the car and broke the glass of e-rickshaw Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More