अनियंत्रित हो खाई में गिरी बस, चालक घायल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल: ज्योलिकोट क्षेत्र में अनियंत्रित होकर एक बस 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बस गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. गनीमत रही कि हादसे के समय बस में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था.

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस UK04 PA 0268 निजी ट्रेवल्स कंपनी की है, जो देर शाम हल्द्वानी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें सिर्फ चालक सवार था. हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे के बाद चालक बस के नीचे फंसा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहीं चौकी इंचार्ज ने कहा कि बस किस तरफ जा रही थी, इसे सही से नहीं कहा जा सकता है. प्रथम दृष्टया में बस पर्यटकों को नैनीताल छोड़कर हल्द्वानी की तरफ जानी प्रतीत हो रही है.

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More