ऋषिकेश–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी चारधाम यात्रियों से भरी बस   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

टिहरी। यहां चारधाम यात्रियों से भरी एक बस रविवार (आज) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हालांकि इस दौरान कुछ लोगो को मामूली चोट आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार घटना ऋषिकेश–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उस समय हुई जब बस संख्या UK04 PA 0418 ऋषिकेश की ओर जा रही थी। जैसे ही बस तोताघाटी के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

हादसे के वक्त बस में कुल 39 चारधाम यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

एसडीआरएफ के अनुसार, घटना की जानकारी डीसीआर टिहरी के माध्यम से सुबह करीब 8:30 बजे मिली। इसके बाद निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में ढालवाला और ब्यासी पोस्ट की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस हादसे में 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद 108एंबुलेंस सेवा के जरिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A bus full of Chardham pilgrims overturned on the Rishikesh-Srinagar National Highway after going out of control a bus overturned on the road after going out of control Accident news Rishikesh-Srinagar National Highway tehri news uttarakhand news अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी उत्तराखण्ड न्यूज ऋषिकेश–श्रीनगर नेशनल हाईवे टिहरी न्यूज दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More