नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बस, सात की हुई मौत कई घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बीती रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने इसकी पुष्टि की।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के हिसार से 32 शिक्षकों का एक दल शनिवार को नैनीताल घूमने पहुंचा था। रविवार शाम को अपना टूर खत्म करने के बाद शिक्षक बस से ही वापस लौटने लगे। कालाढूंगी के घटघड़ में ब्रेक फेल होने की वजह से दर्दनाक हादसा हुआ। दूसरे चालक कपिल की मानें तो अचानक बस के ब्रेक का प्रेशर खत्म हो गया। बस की रफ्तार कम करने के लिए उन्होंने गेयर कम कर हैंड ब्रेक लगाना चाहा, लेकिन उसने भी काम नहीं किया। काफी प्रयास के बाद भी अनियंत्रित बस को काबू नहीं कर सके और बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद घायलों को कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। देर रात तक करीब 23 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी भर्ती कराया गया। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गए। कालाढूंगी हादसे में मृतकों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मनमीत (07), चालक रामेश्वर (50), पुष्पा (27), संगीता (35), ज्योति (22), पूनम (25) और रवींद्र (38) के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bus lost control and fell into deep ditch on Nainital-Kaladhungi road Kaladhungi news many injured seven killed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More