1832 दिन का कार्यकाल पूर्ण कर धामी ने राज्य की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव किया हासिल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। शुक्रवार (आज) 10 जुलाई को धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्य की राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव हासिल किया।

आज मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 1832 दिन पूरे हो गए हैं, जबकि एनडी तिवारी 1831 दिनों तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे थे। एनडी तिवारी राज्य के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री थे और उन्होंने 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक प्रदेश की कमान संभाली थी।पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।2022 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नेतृत्व ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और वह लगातार मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

धामी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने जुलाई महीने में ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 4 जुलाई को वह उत्तराखंड में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने थे और अब उन्होंने सबसे ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया है।

उत्तराखंड बनने के बाद प्रदेश में कई नेताओं ने मुख्यमंत्री पद संभाला, लेकिन लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड अब तक एनडी तिवारी के नाम था। कांग्रेस की ओर से एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत मुख्यमंत्री रहे, जबकि भाजपा ने राज्य को नित्यानंद स्वामी, भगत सिंह कोश्यारी, बीसी खंडूड़ी, रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी जैसे मुख्यमंत्री दिए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

राजनीति में धामी का सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और बाद में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। 2012 में उन्होंने खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया और 2017 में भी जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

2021 में मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी ने कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया। 2022 विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार के बावजूद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए रखा। इसके बाद उन्होंने चंपावत सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की। नया रिकॉर्ड कायम करने के साथ ही पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 832 days 832-day tenure achieved the distinction of serving as Chief Minister completion of 1832-day tenure Dhami has achieved the distinction of serving as Chief Minister for the longest period in the state's politics Having completed a tenure of 1 Hindi News longest tenure News from the hills News From the Pahad Pushkar Singh state politics uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More