महिला को मृत दर्शाकर संपत्ति पर किया कब्जा, तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां जालसाजों ने एक महिला को कागजातों में मृत दर्शाकर उसकी फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति पर कब्जा कर लिया। पता लगने पर पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को की शिकायत पर  ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी को दी गई शिकायत में उषा कौशिक (74 वर्ष) पत्नी आशुतोष कुमार कौशिक निवासी शिव चंद्र नगर रानीपुर मोड़ ने बताया कि उसकी ज्वालापुर के नया गांव में संपत्ति है। 10 अगस्त 1992 में रमेश चंद्र निवासी रावली महदूद सिडकुल, नाथीराम निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद ने उसके हस्ताक्षर की कूटरचना कर फर्जी वसीयत तैयार कर एक अन्य महिला उषा पत्नी बाबूराम निवासी मोहल्ला शिवपुरी कनखल के हक में वसीयत कर दी। वर्ष 2013 में फर्जी वसीयत को नौटरी करा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

जिसके बाद 13 अगस्त 2005 को उषा को मृत दिखाते हुए फर्जी प्रमाण पत्र भी ले लिया। वर्ष 2014 में उसने यह बात सामने आने पर अपने जीवित होने के प्रमाण देते हुए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कराने के लिए तत्कालीन डीएम को पत्र दिया। आरोप है कि रूपेश कुमार ने निरस्त हुए मृत्यु प्रमाण को फिर से जारी करने के लिए पत्र देकर झूठे तथ्य पेश किए। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी रमेश चंद्र, नाथीराम, रुपेश व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Captured the property by showing the woman dead Fraud news haridwar news on Tahrir the police registered a case against the three accused and started investigation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More