कुमाऊं आयुक्त ने गौलापुल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए एनएचएआई को 20 दिनों के अंदर हल्के वाहनों के लिए गौला पुल को खोलने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गौलापुल एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए हल्के वाहनों के लिए 20 दिनों के भीतर गौला पुल पर यातायात प्रारम्भ करने के निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिए ।
इस दौरान आयुक्त ने गौलापुर के पास अप्रोच सड़क, गौलापुल एवं अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में गौलानदी से हुए भू-कटाव का निरीक्षण करते हुए सिंचाई, एनएचएआई तथा लोनिवि के अधिकारियों के दीर्घकालिक योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिये। गौला पुल के पास हल्द्वानी की ओर अप्रोच रोड भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी जिस पर लोनिवि द्वारा स्टीमेट तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र ही शासन स्तर पर प्रेषित कर धनराशि स्वीकृत कर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों को 20 दिनों के भीतर हल्के वाहनों हेतु 24 घंटे कार्य कर यातायात को सुचारू करने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त अन्तर्राष्टीय स्टेडियम में भू-कटाव से हो रहे नुकसान का जायजा लिया। मुख्य अभियंता सिचाई संजय शुक्ल ने बताया स्टेडियम की सेफ्टी वॉल हेतु स्टीमेट बना दिया गया है। उन्होंने कहा गौला में चुगान सुपरविजन के तरीके से तकनीकी तौर पर किया जायेगा ताकि नदी का फ्लो बीच हो जिससे कटाव होने से बचा जा सकेगा। उन्होने कहा जिस विभाग की भूमि है भू-कटाव से भूमि को बचाना प्राथमिकता है इसके लिए दीर्घकालिक कार्य करने होगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की आपदा से बचा जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरा मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल, आरएम वनविभाग मयंक शेखर झा, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्धिकी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के साथ ही लोनिवि, सिचाई एवं एनएचएआई के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]