सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी। यहां सड़क पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर में कार सवार एक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8:30 बजे नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से डैमेज हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन ने बुरी तरह फस गए, सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद 3 लोगों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Car collided with a truck standing on the road Kaladhungi news one died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More