अनियंत्रित कार के सड़क से नीचे मकान की छत पर टकराने से कार चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा।यहां बुधवार (आज)तड़के करीब 3बजे रानीखेत तहसील के अंतर्गत ग्राम देहोली (चौबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर नीचे गिर गई और सीधे एक मकान की छत पर जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या UK02-TA-3159 वैगनआर, देहोली क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार तेजी से नीचे की ओर गिरते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के घर की छत पर जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होगई और मकान की छत को भी भारी नुकसान पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला, काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वाहन में अकेले सवार थे और दुर्घटना के समय उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है, जिसके बाद वे रानीखेत के लिए रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Car Driver Dies After Uncontrolled Vehicle Plunges Off Road and Crashes onto House Roof uttarakhand news अनियंत्रित कार सड़क से नीचे मकान की छत टकराई अल्मोड़ा न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज कार चालक की मौत दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More