नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गिरी झील में, सभी सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की एक कार सोमवार शाम अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ नैनीताल भ्रमण पर आए थे। सोमवार शाम वे नैनीताल से मुरादाबाद लौट रहे थे।इसी दौरान कालाढूंगी रोड स्थित सरिताताल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई की ओर गिरते हुए झील में जा पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

हादसे के बाद कार में सवार कुछ लोग स्वयं बाहर निकल आए, जबकि दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस की निगरानी में झील में गिरी कार को बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बचाव कार्य नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा रही।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: all safe car fell into the lake nainital news The car of tourists visiting Nainital went out of control and fell into the lake tourists visiting Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार गिरी झील में नैनीताल घूमने आए पर्यटक नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More