सहारा इंडिया के चेयरमैन सहित 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। सहारा इंडिया की चार सोसायटी में लाखों रुपये के निवेश का भुगतान न होने से परेशान एक एजेंट ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय समेत 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक के कलोड़ी गांव निवासी नरेंद्र सिंह नेगी ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सहारा इंडिया की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी, हमारा इंडिया क्रेडिट सोसायटी, सहारियन यूनिवर्सल मल्टी परपज सोसायटी और स्टार मल्टी परपज सोसायटी में लोगों से लाखों रुपये का निवेश करवाया था। लेकिन अब सोसायटी के अधिकारी चारों सोसायटी में निवेश की गई रकम का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बताया कि वह जब भी सोसायटी के कार्यालय में जाते हैं तो उन्हें न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का हवाला देकर भुगतान से मना कर दिया जाता है। नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि न्यायालय ने सहारा इंडिया की सोसायटियों में रुपये जमा करने में रोक लगाई है, भुगतान पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को निवेशकों की सूची भी दी। एजेंट ने सहारा इंडिया के चेयरमैन समेत 14 लोगों पर धोखाधड़ी और भुगतान की रकम वापस न देने पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने सहारा इंडिया लखनऊ के चेयरमैन सुब्रत राय, वाइस चेयरमैन स्वप्ना राय, प्रबंध निदेशक लखनऊ ओपी श्रीवास्तव, निदेशक लखनऊ डीके श्रीवास्तव, निदेशक करुणेश अवस्थी, निदेशक सुधीर श्रीवास्तव, टेरिटरी प्रमुख लखनऊ प्रशांत शर्मा, जोनल चीफ नोएडा गणेश पांडेय, रीजनल मैनेजर देहरादून जगदीश सिंह चौहान, रीजनल एडवाइजर गुरप्रीत सिंह, जूनियर प्रोग्रामर मोहम्मद वसीम, कैशियर पवन कुमार, गोविंद वल्लभ और अंकित कुमार सैनी, ऋषिकेश देहरादून के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against 14 people including the chairman of Sahara India in sections related to fraud and breach of trust rishikesh news Sahara india news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More