देहरादून। नफरती भाषण देने के मामले में शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह भाषण महंत ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नफरती भाषण देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया और जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी का है। वह पिछले दिनों प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे थे।
उन्होंने समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने आम जन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी किसी भी पोस्ट जो कि धर्म, जाति, क्षेत्र केआधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है को वायरल न करें। पुलिस लगातार ऐसी पोस्ट की निगरानी कर रही है। ऐसे में इस तरह की पोस्ट को वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]