सजायाफ्ता डॉन के बेटे को जान से मारने की धमकी ! मजिस्ट्रेट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुंबई के चर्चित पत्रकार जेडे हत्याकांड के सजायाफ्ता दीपक सिसोदिया के बेटे व कांट्रेक्टर अजय को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच महीने पहले हुई इस घटना में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

 

जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी अजय सिसोदिया ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपनी पोकलेन अल्मोड़ा, ताड़ीखेत तल्ला सीमा निवासी विजय प्रकाश पांडे को किराये पर दी थी। बारामासी सड़क बनाने के दौरान पोकलेन चलाई गई। अजय के अनुसार विजय को पोकलेन के किराये के करीब 60 लाख रुपये का भुगतान करना है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

एक मई 2025 को उनके यहां काम करने वाले अमन पाल ने विजय से किराये की राशि देने की मांग की तो वह अभद्रता करने लगा।इसी रात आरोपी ने उसे फोन कर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

अजय के अनुसार दो मई को उसने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार दिन बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। यहां भी सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A convicted don's son receives death threats! A case has been filed on a magistrate's orders. Uttarakhand News and a case has been filed crime news Haldwani news Son of a convicted don receives death threats उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज जान से मारने की धमकी मुकदमा दर्ज सजायाफ्ता डॉन का बेटा हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More