लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में विभाग के इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
निर्माण खंड लोनिवि काशीपुर में तैनात अपर सहायक अभियंता राजीव कुमार ने 6 सितंबर को कोतवाली बाजपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि लेवड़ा नदी पुल के पास राजेश कुमार और उसके अन्य साथियों ने उनसे मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाजपुर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी संख्या 328/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1) और 132 के तहत भाजपा नेता पूर्व दर्जा धारी राजेश कुमार और अन्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया। 
 
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम साक्ष्य संकलित कर रही है।कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसीभी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused BJP leaders assault on Additional Assistant Engineer Bazpur News Case registered against accused BJP leaders for assaulting an Additional Assistant Engineer of the Public Works Department; Uttarakhand News case registered. उत्तराखण्ड न्यूज crime news evbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Public Works Department udham singh nagar news अपर सहायक अभियंता से मारपीट उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज बाजपुर न्यूज मामले में आरोपी भाजपा नेता मुकदमा दर्ज लोक निर्माण विभाग

More Stories

उत्तराखण्ड

08 से 09 सितंबर तक भारी/यात्री वाहनों हेतु अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग एवं क्वारब बाईपास मार्ग पर लागू रहेगा डायवर्जन प्लान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल/अल्मोड़ा । भारी वाहनों/यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन हेतु जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में तथा वर्तमान मानसूनी परिस्थितियों के दृष्टिगत अल्मोड़ा–क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के कि.मी.-56 एवं क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर भारी वाहनों/यात्री वाहनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: 9 सितंबर सुनवाई से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में 9 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। ऑनलाइन कॉज लिस्ट में मामला तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है। ऐसे में सुनवाई और महत्वपूर्ण आदेश की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में घर से बिना बताए नई स्कूटी लेकर निकले दो किशोरों की कांगड़ी फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से मौत हो गई। दोनों हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें 👉  भारी वर्षा के अलर्ट […]

Read More