युवती से छेड़छाड़ व मारपीट के गंभीर आरोप में एएसआई एवं कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भवाली। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मेला ड्यूटी के लिए आए ऊधमसिंह नगर जिले के दो पुलिसकर्मियों पर एक युवती से छेड़छाड़,अभद्रता और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर भवाली पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ऊधमसिंह नगर जनपद में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार कैंची धाम मेले में ड्यूटी के लिए पहुंचे थे।दोनों पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के दौरान एक होमस्टे में रुके हुए थे।आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया तथा नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती के परिजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। जिस पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और कार्रवाई की मांग को चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।सीओ, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जिस पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी एवं वीडियोग्राफी के बीच दोनों पुलिसकर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। अल्कोहल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

जिसके बाद एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल हिरासत में लेने के साथही पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद FIR दर्ज कर दी गई है।

आरोपित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें निलंबन के अतिरिक्त कठोरतम विभागीय कार्रवाई, सेवा से बर्खास्तगी तक शामिल है, की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के मूल जनपद के SSP  को भी रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news case filed against accused ASI and constable Case filed against ASI and constable on serious charges of molestation and assault of a girl crime news molestation and assault of a girl uttarakhand news आरोपी एएसआई एवं कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज भवाली न्यूज युवती से छेड़छाड़ व मारपीट

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More