रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार (आज) तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसा काशीपुर-रामनगर मार्ग पर चौधरी ढाबे के पास हुआ, जहां काशीपुर से रामनगर की ओर आ रही नई स्कॉर्पियो की सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा 2 अक्टूबर की रात करीब 1:20 बजे हुआ। काली रंग की नई स्कॉर्पियो अस्थायी नंबर के साथ काशीपुर से रामनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान डंपर संख्या HR38AC 4554 पीरूमदारा से काशीपुर की ओर जा रहा था। चौधरी ढाबे के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

हादसे में स्कॉर्पियो चालक यतीस यादव पुत्र सुरेश चंद यादव, निवासी शाहपुर बमेठा, थाना वेब सिटी, गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी शीतल घायल हो गईं। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। रामनगर कोतवाल सुशील कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर चालक द्वारा ओवरटेक किए जाने के दौरान हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष बने शोएब अहमद, संभाला कार्यभार 

सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव की पंचायतनामा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। बताया जा रहाहै कि हादसे में जान गंवाने वाले यतीस यादव राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी थे। हालांकि, उनके खेल रिकॉर्ड और उपलब्धियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report collision between new Scorpio and dumper death of basketball player Devbhoomi News Hindi News Horrific road accident in Ramnagar: Basketball player killed in head-on collision between new Scorpio and dumper; Uttarakhand News Nainital/Ramnagar News News from the hills News From the Pahad Road Accident उत्तराखण्ड न्यूज नई स्कॉर्पियो की डंपर से भिड़ंत नैनीताल/रामनगर न्यूज बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी पधारने पर श्री हरि चैतन्य महाप्रभु का हुआ भव्य स्वागत    गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ऋषिकेश/किच्छा। एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस ने आउटसोर्स एजेंसी राजदीप इंटरप्राइजेज के कार्यालय को खंगाला है।पुलिस यहां के सभी कंप्यूटरों, […]

Read More
उत्तराखण्ड

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी-ईमानदारी आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में कांग्रेसजनों द्वारा दोनों महान […]

Read More