एफएसटी टीम प्रभारी की तहरीर पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


लालकुआं। विधानसभा चुनाव 2022में बेशक प्रत्याशियों को अपना दमखम दिलाने के लिए समय कम मिला लेकिन गलती करने के लिए यह थोड़ा समय भी महंगा पड़ता दिख रहा है। जिसका प्रमाण आज भाजपा के स्टार प्रचारक खट्टर के आगमन पर लालकुआं नगर में कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भाजपा के बैनर झंडे लगाने पर दिख गया। परिणामस्वरूप निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर की शिकायत के बाद एफएसटी की टीम के प्रभारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी मोहन बिष्ट के खिलाफ सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 


उक्त जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आब्जर्वर की शिकायत के बाद एफएसटी के प्रभारी मजिस्ट्रेट की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के लालकुआं सीट के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

साथ ही उनके द्वारा लगाई गई तमाम फ्लेक्सिया और झंडे जप्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश विस्तार पूर्वक की जाएगी। विदित रहे कि मंगलवार की दोपहर को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आगमन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे नगर को झंडों एवं फ्लक्सियों से पाट दिया गया था, नगर से गुजर रहे ऑब्जर्वर द्वारा जब यह नजारा देखा गया तो उन्होंने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एफएसटी के प्रभारी मजिस्ट्रेट को संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद उनके द्वारा स्थानीय कोतवाली में भाजपा के लालकुआं सीट के प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More