महिला द्वारा अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध एवं छेड़खानी के आरोप में पति एवं ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। महिला ने अपने डॉक्टर पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति, ससुर, चचिया ससुर और ननदोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सुहागरात के दिन डॉक्टर पति ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और वीडियो भी बना डाली। चचिया ससुर, ससुर और ननदोई ने उससे छेड़छाड़ की। साथ ही दहेज कम लाने का ताना देकर उसे परेशान करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 29 जून 2020 को उसका विवाह नई दिल्ली निवासी माणिक शर्मा के साथ हुआ। तब सामर्थय के अनुसार परिवार ने खूब दान दहेज दिया। सोना, 12 लाख की हुंडई कार, तीन लाख के फर्नीचर समेत भरपूर सामान दिया। महिला का कहना है कि विवाह के बाद ससुराली कम दहेज देने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। दो करोड़ रुपये व आडी या बीएमडब्ल्यू कार की मांग की जाने लगी। ससुरालियों ने बीएमडब्ल्यू व कम से कम 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि 25 दिसंबर को 2020 को पति, ननद व सास किसी पार्टी में गए थे। रात को ससुर व चचिया ससुर ने छेड़छाड़ व गलत काम करने का प्रयास किया। इससे पहले सुहागरात पर डाक्टर पति ने अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर वीडियो बनाई। आरोप है कि पांच जनवरी 2021 को ननदोई अपनी पत्नी से मिलने के बहाने उसके कमरे में घुस गया और अकेला पाकर गलत काम किया और पर्स में 10 हजार रुपये जबरदस्ती निकालकर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति माणिक शर्मा, सास रजनी शर्मा, ससुर राजेंद्र शर्मा, चचिया ससुर राकेश शर्मा, नंदोई संदीप शर्मा व ननद सोनाली शर्मा पर छेड़छाड़, दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़ऩ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More