10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारी पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
 
विजिलेंस के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि फाइल को आगे बढ़ाने के बदले सहायक कृषि अधिकारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने मामले का सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना तैयार की।
 
योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने आरोपी सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात था।सतर्कता अधिष्ठान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर सत्यापन के बाद नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की जाती है।
 
रिश्वत मांगे तो विजिलेंस में करें शिकायत
 
उत्तराखंड सरकार की ओर से भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित शिकायतों के लिए सतर्कता हेल्पलाइन नंबर 1064 उपलब्ध कराया गया है। यदि सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगी जाती है तो इसकी शिकायत 1064 पर की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 Bribe 000; Uttarakhand News arrested red handed Assistant Agriculture Officer crime news Devbhoomi News Haridwar/Dehradun News Hindi News News from the hills News From the Pahad Vigilance Team Vigilance team arrests Assistant Agriculture Officer red-handed while accepting a bribe of ₹10 ₹10

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More