मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पौड़ी, चमोली, चंपावत, टिहरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। लगातार खराब मौसम और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर जिला अस्पताल में खूनी संघर्ष: चाकू से गोदकर युवक की हत्या, चार घायल    

भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 अगस्त को सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों समेत चार घायल, चालक फरार

इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बुधवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News heavy rain accompanied by thunder and lightning Hindi News Meteorological Centre Meteorological Centre issues orange alert for heavy rain accompanied by thunder and lightning in most parts of the state most parts of the state News from the hills News From the Pahad orange alert issued uttarakhand news Weather news

More Stories

उत्तराखण्ड

उक्रांद ने नैनीताल में फूंकी संगठन विस्तार की नई ऊर्जा, बड़ी संख्या में युवाओं ने थामा दल का दामन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल जिले में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को संकल्प बैंक्वेट हॉल, पीलीकोठी, मुखानी, हल्द्वानी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More