दवाइयों के दो सप्लायरों पर 38.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाने में दवाइयों के दो सप्लायरों पर करीब 38.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो गया है। यह कार्रवाई देहरादून से स्थानांतरित की गई जीरो एफआईआर के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, एगेंट लैबोरेटरीज से जुड़े कुलदीप कुमार निवासी स्वास्तिक एन्क्लेव बद्रीपुर जोगीवाला देहरादून ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक नामी कंपनी से एंटीबायोटिक दवा के 12 ड्रम खरीदे, जिनके लिए 38.94 लाख रुपये का आरटीजीएस से अग्रिम तौर पर भुगतान किया। यह सौदा 15 अक्तूबर 2025 को चंडीगढ़ में हुआ और इसके अगले दिन माल हरिद्वार की ग्रोनबरी फार्मास्यूटिकल में सप्लाई किया गया। जांच में हर ड्रम में करीब दो किलो की कमी थी, यानी कुल 24 किलो दवा कम निकली। लैब जांच में पूरा स्टॉक मानकों पर खरा नहीं उतरा। शिकायतकर्ता ने सप्लायर मनीष कुमार और हरीश से संपर्क किया। शुरुआत में दोनों ने खामियां दूर करने या रकम वापसी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में वे अपने वादे से मुकर गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीददार कंपनी ग्रोनबरी के दबाव में शिकायतकर्ता को 20.85 लाख रुपये वापस करने पड़े। एनएबीएल मान्यता प्राप्त लैब से कराई गई जांच में भी उत्पाद फेल पाया गया, लेकिन आरोपियों ने रिपोर्ट खारिज कर फर्जी टेस्ट रिपोर्ट भेजी। बाद में माल की गुणवत्ता खराब होने की बात स्वीकारने के बावजूद न तो रिप्लेसमेंट दिया और न ही रकम लौटाई।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 38.94 लाख रुपये की धोखाधड़ी Case filed against two medicine suppliers for fraud of Rs 38.94 lakh haridwar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दवाइयों के दो सप्लायरो पर मुकदमा दर्ज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More