सीबीआई ने एनएसओ के सीनियर अफसर को 5 हजार की घूस लेते किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (एनएसओ) के सीनियर ऑफिसर संजय कुमार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले अवैध धन की मांग करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

मामले की शिकायत एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई से की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने क्लाइंट बीएस इंडस्ट्रीज के टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं। कंपनी को एएसआई की वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जिसके लिए सांख्यिकी विभाग की प्रक्रिया पूरी करनी आवश्यक थी। आरोप है कि इस कार्य को करने के एवज में सीनियर ऑफिसर संजय कुमार ने पांचहजार रुपये की रिश्वत मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

शिकायत में यह भी बताया गया कि अधिकारी ने व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर भेजकर यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करने को कहा था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आगे की पूछताछ और जांच जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 000 CBI action CBI arrests senior NSO officer while taking bribe of Rs 5 crime news dehradun news senior NSO officer arrested while taking bribe of Rs 5 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एनएसओ के सीनियर अफसर 5 हजार की घूस लेते गिरफ्तार क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज सीबीआई की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More