वन क्षेत्रों में कूड़ा फेंकने वालों पर की जाये चालानी कार्यवाही – आयुक्त कुमाऊं मंडल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक लेते हुए कुमाऊँ के समस्त जिलाधिकारियों व अपर जिलाधिकारियों, प्रभारी वनाधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्रों में कुछ लोग कूड़े को इधर-उधर फेंकते हैं, ऐसे स्थानीय लोग, होटल कर्मी व अन्य कई लोंगो के ऊपर चालान की कार्यवाही की जाए। जिलों में न्यायालय संबंधी विवाद जो काफी लंबे समय से चल रहे हैं उनको ज्यादा लंबी डेट न देकर जल्द से जल्द उन विवादों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। 

यह भी पढ़ें 👉  चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें युवा पीढ़ी : सुमित हृदयेश 

मण्डलायुक्त रावत ने कहा कि कई क्षेत्रों पर यह देखने में आया है जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, उनके नाम खाता खतौनी में अभी भी चढ़े हुए हैं। ऐसी स्थिति मैदानी क्षेत्रों में ज्यादा देखने में आ रही है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थिति काफी बेहतर है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का लक्ष्य पूर्ण करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में खाद्य सामग्रियों में जो मिलावट की जाती है, उसमें ध्यान देना आवश्यक है। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसके लिए समस्त फ़ूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि समय-समय पर रेस्टोरेंट, होटल व दुकानों का निरीक्षण करें। वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खालिद व अन्य जनपदों के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वनाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Challenging action should be taken against those who throw garbage in forest areas - Commissioner Kumaon Mandal nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार-ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत में दो मासूम बच्चों समेत चार घायल, चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। बनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में गौला बाईपास रोड स्थित गौला पार्किंग के निकट रविवार सुबह कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में 6 और 13 वर्ष के दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी की खुशियों में मनमानी पड़ेगी भारी : सड़क जाम और देर रात डीजे पर पुलिस सख्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। शादी की खुशियों के नाम पर सड़कें जाम करने, देर रात तक कानफोड़ू डीजे बजाने और बारात के नाम पर यातायात ठप करने वालों की अब खैर नहीं। विवाह समारोहों में मनमानी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। साफ कर […]

Read More