चंपावत इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने संदिग्ध परिस्थितियों में कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चंपावत। जिले में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी की घटना से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बताया जा रहा है कि चंपावत स्थित इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने कथित तौर पर मानसिक दबाव में आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों का कहना हैकि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

इस घटना का असर रुद्रपुर तक देखने को मिला। मैनेजर की मौत के बाद रुद्रपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी का कार्यालय बंद रहा,जिसके कारण गैस सिलिंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और बाहर एक पोस्टर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा था कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

अचानक सप्लाई रुकने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई लोग गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचे, लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Manager of Champawat Indane Gas Agency Commits Suicide Under Suspicious Circumstances suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चंपावत इंडेन गैस एजेंसी का मैनेजर चंपावत न्यूज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More