उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठण्ड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने 7 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सी एस तोमर के अनुसार, इस समय भूमध्य रेखीय महासागर में ‘ला नीना’ की स्थिति कमजोर बनी हुई है। यह सिस्टम अभी स्थिर नहीं हुआ है और वायुमंडलीय दबाव सक्रिय है। ऐसे में नवंबर महीने में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, यानी जाड़े की शुरुआत में कुछ देरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर तापमान में गिरावट संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का या उथला कोहरा छा सकता है। देहरादून में भी मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि सुबह हल्का कुहासा बना रह सकता है। अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते सात दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी आई है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार भले ही ठंड ने कुछ देर से दस्तक दी हो, लेकिन अब राजधानी देहरादून में सर्दी का अहसास होने लगा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Change in weather in Uttarakhand cold increased in the plains as well dehradun news rain and snowfall in the mountainous areas rain and snowfall in the mountainous areas has increased the cold in the plains as well uttarakhand news Weather forecast Weather in Uttarakhand उत्तराखंड में मौसम उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठण्ड मौसम पूर्वांनुमान

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More